‘दाउदनगर उत्सव’- 2017 : मेरी भी एक पहचान है

दाउदनगर के वेब पोर्टल दाउदनगर डॉट इन द्वारा शहर में पहली बार दो दिवसीय ‘दाउदनगर उत्सव’- 2017 का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को किया गया वो भी शहर के ऐतिहासिक धरोहर दाऊद ख़ाँ का किला के प्रांगण में जो कई दशकों से अपना पहचान खो रहा था। इस तरह का कार्यक्रम किला परिसर में पहली बार किया गया।

इस आयोजन में औरंगाबाद जिला के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति दर्ज़ हुई जिसमें पूर्व विधायक ई० सत्यनारायण सिंह, बीडीओ अशोक प्रसाद, समाजसेवी डॉ० प्रकाश चंद्रा, अश्विनी तिवारी, सफ़दर हयात, मुन्ना अजीज़, पत्रकार उपेंद्र कश्यप, अभिनेता राव रणविजय सिंह, रजनीश कुमार आदि उपस्थित हुए। सभी ने दाऊद ख़ाँ के किला का शौन्दर्यीकरण करने की बात कही। अब लोगों में उम्मीद किरण जाग उठी है हर किसी की चाहत है कि किले का शौन्दर्यीकरण हो ताकि हमारी आने वाली नस्लें इस धरोहर को देख सके।

फन-गेम के प्रतिभागी

‘दाउदनगर उत्सव’- 2017 के अधीन लेखन प्रतियोगिता, कंप्यूटर क्यूज़ Hackathon, दाउदनगर क्यूज़, मजेदार खेल, हास्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता शामिल किये गए थे। इनमें से कई कार्यक्रम नगरवासियों के लिए नया-नया सा था। इन सभी प्रतियोगिता में कोई भी उम्र और वर्ग की कोई सीमा तय न थी सभी उम्र के इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होकर लोगों के लिए मिशाल क़ायम किये। दाउदनगर डॉट इन के द्वारा इस तरह के पहला आयोजन था जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी पसंद का क्षेत्र चुनकर उसमें अपना भाग्य आज़माया। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रसंशा कि। रंगकर्मी आफ़ताब राणा ने मंच संचालन करते हुए दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.