आसिफ़ अली की रिपोर्ट:-
हसपुरा : आज दिनांक 2 अक्टूबर 2017 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के म० वि० धमनी के छात्र, छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक ने सपथ लिया कि 18 वर्ष से कम लड़की और 21 वर्ष से कम लड़कों की शादी नही करूँगा और साथ में दहेज ना लेने की भी सपथ लिया गया। महात्मा गांधी के जीवन पर शिक्षक आलमगीर अख्तर ने प्रकाश डाला और उनके देश के प्रति योगदान की जानकारी को लोगों के बीच बताया।
इस मौके पर संकुल समन्वयक रविन्द्र किशोर प्रभारी, प्रधानाध्यापक हसबुन निशा, विद्यामणी, अजय कुमार, आलमगीर अख्तर, आशा कुमारी व टोला सेवक रामकुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
