आज दिनांक 1 अक्टूबर 2017 को दाउदनगर के सामाजिक कार्यकर्त्ता चिंटू मिश्रा के आवास पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चा हुई। समाज में शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से “मास्टर साहब” हिन्दी फ़िल्म का निर्माण श्रीमती देवमुनि देवी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। इस फ़िल्म के माध्यम से गांवो में गिरती शिक्षा व्यवस्था और एक शिक्षक की कहानी को फिल्माया जाएगा। फ़िल्म के निर्माता राव रणविजय ने बताया कि मास्टर साहब को अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भेजने का प्रयास किया जाएगा।
कल दिनांक 2 अक्टूबर 2017 सोमवार को ओबरा काली मन्दिर में 10 बजे फ़िल्म मुहर्त रखा गया। पूजा पाठ के बाद सोमवार से फ़िल्म का शूटिंग शुरू हो जायेगा।
इस फ़िल्म में क्षेत्रीय कलाकार भी अभिनय करते नज़र आएंगे। मास्टर साहब के निर्देशक अनिल गजराज, कैमरामैन जयंत घोष, सह निर्देशक कमल चन्द्रा एवं संगीत श्री संजय पूरी ने दिया है। प्रमुख रूप से इस फ़िल्म के लिए चयनित कलाकार संतोष अमन, विकास कुमार, संजय तेजस्वी, द्वारिक प्रसाद, ब्रज मण्डल, राज़, आशुतोष, नेहा, राजेन्द्र के साथ डॉ० सुमन, मनीष यादव, मास्टर भोलू, संजय तेजस्वी, सुशील पुष्प, संदीप सिंह, मनोज, मुस्कान, अजय बाबा उपस्थित रहे।
फ़िल्म के निर्माता ने विशेष आभार ओबरा के संजय गुप्ता, चिंटू मिश्रा, डॉ० विमलेन्दु , अभिनव शर्मा को दिया।
