
शनिवार को भुइयां गावँ के एक युवक का सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सामने आया है।
युवक नाम प्रिन्स कुमार उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्त को सिंटू सिंह को बाइक से लाने डेहरी ओन सोन गए थे।सिंटू कुमार डेहरी में कार्यरत है।
वापसी में दाउदनगर बारुण रोड इंग्लिश गावँ के पास दाउदनगर के तरफ से तेज़ गति में आती एक तेल टेंकर वाहन के चपेट में आ गए। जिससे प्रिन्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जमुहार नारायणी अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
सुचना मिलते ही अखिल क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार बसून सिंह अन्छा निवासी कुंदन सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे ।
बारुण पुलिस ने वाहन NLO4D5224 को कब्ज़े में लेते हुये चालक को हिरासत में लिया है।
घटना की सुचना मिलते ही मृतक के घर भुइयां में हाहाकार मच गया। मृतक के पिता स्वर्गीय विनय सिंह की मृत्यु 6 महीना पहले ही बीमारी से हुई थी।