आज दिनांक 30 सितम्बर 2017 को दाउदनगर के युवा उड़ान संस्था द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत विजयादशमी (दशहरा महापर्व) के उपलक्ष्य पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। हजारों बच्चों, महिलाएं, और सभी भक्तजनों ने महाप्रसाद को ग्रहण किया साथ ही युवा उड़ान के सदस्यों को इस धार्मिक कार्यों के लिए आशीर्वाद दिया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि दशहरा महापर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए युवा उड़ान के सभी सदस्य नगर परिसद दाउदनगर वासियों का शुक्रिया अदा करता है और अनुरोध करता है कि इसी तरह आप सभी शांति पूर्वक से पर्व को मनाये। महाप्रसाद वितरण में युवा उड़ान संस्था के अध्यक्ष बिनय गुप्ता, उपाध्यक्ष सागर तांतिया, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव रूपेश सोनी, बबलू डीलर, अम्बिका डीलर, दीपक सोनी, राहुल गुप्ता, राहुल कुमार, विक्की, सौरभ, श्यामसुंदर, सुनील कुमार इन सभी का विशेष योगदान रहा।
