शहर को ओडीएफ बनाने एवं खुले में शौच से मुक्ति हेतु जागरूक करने के लिए भारत स्काउट और गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। अशोक इंटर स्कूल परिसर से रैली को दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत स्काउट और गाइड के प्रथम व द्वितीय सोपान का परीक्षण शिविर अशोक इंटर स्कूल में चल रहा है ।शिविर में शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली में शामिल होकर शहरवासियों को ओडीएफ बनाने के लिए प्रेरित किया। भारत स्काउट और गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास ने बताया कि इस संस्था द्वारा औरंगाबाद व दाउदनगर नगर परिषद तथा रफीगंज व नवीनगर नगर पंचायतों को ओडीएफ बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस रैली में निवर्तमान वार्ड पार्षद बसंत कुमार ,नगर परिषद के प्रभारी टैक्स दारोगा मनोज कुमार गुप्ता, स्काउट मास्टर धर्मेंद्र कुमार, ,पूनम कुमारी, राजा कुमार , संतोष कुमार रुस्तम आलम अशोक कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस अशोक इंटर स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हो गई ।
