सिसोदिया मिलनसार होने के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते थे

सड़क दुर्घटना में हुए अकस्मात् मौत पर शहर के काफ़ी सारे लोग सदमे में हैं। कन्हैया सिसोदिया के मौत पर शोक ज़ाहिर करते हुए युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार ने कहा कि कन्हैया के निधन से दाउदनगर शहर को बड़ी क्षति हुई है। ओ सामाजिक गतविधियो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। इस स्थान को भरना काफी मुश्किल है। मिलनसार होने के साथ साथ नेक दिल इंसान थे और ओ हर किसी के साथ जल्द घुल मिल जाते थे।दिवंगत धनी व्यक्तिव के मालिक थे।

उनकी आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। गौरतलब हो कि रविवार को अन्छा निवासी कन्हैया सिसोदिया का निधन झारखण्ड राज्य के बोकारो में एक सड़क दुर्घटना में हो गया है। ओ दुर्घटना तब घटी जब ओ बाइक से बोकारो में बाज़ार को निकले थे तभी एक वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.