दुखद : सड़क दुर्घटना में कन्हैया सिसौदिया की मौत

फाइल फोटो

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

आज दाउदनगर शहर के कसेरा टोली निवासी पैंतीस वर्षीय समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया सिसोदिया पिता कृष्णा सिंह की मौत झारखण्ड राज्य के बोकारो में सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दशहरा घूमने को लेकर अपने पुरे परिवार के संग आज सुबह ही अपने साढ़ू के यहाँ बोकारो निकले थे। वहां पंहुचने के बाद कुछ खरीदारी करने के लिये अपने साढु की मोटरसाइकिल लेकर निकले उसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए जिससे तत्काल घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान जेब में रखी कागज़ात से हुई। 

इस घटना की सुचना मिलते ही पुरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक उनका इकलौता चिराग था। मृतक अंछा के मूल निवासी थे। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गये।

निवर्तमान उपमुख्य पार्षद कौशलेन्द्र सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर ढाढ़स बंधाया और गहरा शोक जताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.