पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर किया गया शोक व्यक्त

फ़ाइल फ़ोटो

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किये जाने का सिलसिला जारी है। युवा कांग्रेस के ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कमाल खान ने पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि उनका निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। राजनीति के एक युग का अंत हो गया। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव नहीं है।

वहीं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के महासचिव नागेंद्र सिंह कहा है कि पूर्व सांसद श्यामा सिन्हा के  निधन से औरंगाबाद की जनता एवं कांग्रेस ने एक प्रखर तथा कुशल नेत्री खो दिया है। उनके निधन से समाज को अपुरणीय क्षति हुई है। देवकुल सामाजिक विकास व शोध संस्थान देवदतपुर से जुड़े शिक्षक गोपेंद्र कुमार सिंहा गौतम ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा है कि वे बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उन्होंने आधी आबादी यानी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। उनका आत्मविश्वास से भरा चेहरा हमेशा जेहन में बना रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.