श्यामा सिंह के निधन पर डॉक्टर चंद्रा ने जताया गहरा शोक

औरंगाबाद के पूर्व सांसद और काँग्रेस की दिग्गज नेत्री श्यामा सिंह का निधन रविवार की देर रात उनके दिल्ली के आवास पर हो गया। उनकी मौत पर राजद आपदा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शयामा सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ थीं। भारतीय राजनीति में उनका परिवार लम्बे समय से सक्रिय रहा है। उनके पति श्री निखिल कुमार नागालैंड एवं केरल के राज्यपाल रह चुके हैं और साथ ही उनके ससुर स्व. सत्येन्द्र नारायण सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। डॉक्टर चंद्रा ने शोक ज़ाहिर करते हुए कहा कि ओ उनके परिवार से मिलने जाएँगे।

श्यामा सिंह का जन्म 26 नवम्बर 1942 को हुआ था। उनके पिता टी पी सिंह भारत के पहले फाइनेंस सेक्रेटरी थे तथा उनकी माँ माधुरी सिंह दो बार पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से लोक सभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.