शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का होता है सर्वागीण विकास

  मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत दाउदनगर अंचल  स्थित  राजकीय मध्य विद्यालय चौरम के बच्चे रविवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार एवं विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सतदेव सिंह  ने हरी झंडी दिखा कर बच्चों को  राजगीर व् बोधगया के लिए रवाना किया।मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रभण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है।ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का प्रत्यक्ष ज्ञान बच्चों को प्राप्त होता है।

शिक्षा समिति अध्यक्ष ने कहा शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चे उन ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थानों से प्रत्यक्ष अवगत होते हैं जिनके बारे में वे सिर्फ किताबों में ही पढ़ चुके होते हैं
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका कमला कुमारी,विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रभावती देवी,शिक्षक राम प्रवेश चौधरी,रामबाज़ी राम,अरुण कुमार,रवि कुमार,विनोद कुमार एवं शिक्षका उषा कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.