इन्दिरा गांधी के पूण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धान्जली

दाउदनगर पुरानी शहर में आज दिनांक 31 अक्टूबर को भारत रत्न  देश के पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी को उनके पुन्यतिथि पर श्रधा-सुमन समर्पित किया गया। दाउदनगर इन्दिरा गांधी स्मारक समिति के द्वारा पुरानी शहर में स्थित इन्दिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वर्गीय गांधी को 20 वीं सदी का महानायिका बताया। समिति के अध्यक्ष डा संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने अपने कुशल नेतृत्व से देश के विकास को नई दिशा दी। पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बाँट कर उसे कमजोर कर दिया। बैंको का राष्ट्रीयकरन के साथ साथ देश के हर वर्ग के लोगों का विकास करने तथा  से देश से गरीबी मिटाने का दृढ़संकल्प किया। हमारा देश आत्मनिर्भर है, हम विकसित राष्ट्रो की श्रेणी मे खड़े हैं। हमारी सैन्य शक्ति विश्व के पांच शक्तिशाली राष्ट्रो शामिल है।

फिर भी लोग कहते है कि देश के लिए कांग्रेस ने क्या किया?मैं तो बस यही कहना चाहता हूं कि आज जिस आधार पर हम खड़े हैं, जिस खजाने की पैसे के बदौलत वर्तमान प्रधानमंत्री साल के 250 दिन विदेशो का दौरा पर अरबो रूपया खर्चा कर बड़े-बड़े जलसे करवाते हैं  वो सब कांग्रेस  के नेताओं की देश के लिए दिए गए शहादत एवं कांग्रेस की अर्थव्यवस्था की नीति का फल है । कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक विश्वनाथ मिश्रा ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह, मनोज मिश्रा, सतार अंसारी, शाहिद हूसैन, डा सुरेंद्र सिंह यादव, असलम आजाद, कुदुस अंसारी, राजकुमार यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने फुल माला स्मारक पर चढ़ा कर इन्दिरा गांधी को श्रधांजली अर्पित की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.