13 डीलरों का लाइसेंस हुआ रद्द

डीलरों पर एक बड़ी कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी अनीस अख्तर द्वारा की गयी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर अनुमंडल के 25 डीलरों के खिलाफ एसडीओ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है।इनमें से 13 डीलरों का लाइसेंस एसडीओ ने रद्द कर दिया है।31 अगस्त को सात व 6 सितंबर को छह डीलरों का लाइसेंस रद्द किया गया है।जिन डीलरों का लाइसेंस रद्द किया गया है,उनमें गोह प्रखंड के चापुक के कामदेव सिंह,अरविंद कुमार, बाजार वर्मा निवासी अरुण कुमार,दाउदनगर प्रखंड के अंछा के उदय प्रताप सिंह,करमा के बिराज साव,बेलवां के पारसनाथ सिंह,चौरी के संजय कुमार,अंछा के विनोद सिंह,तरारी के केशनंदन पासवान,करमा के शिवशंकर सिंह,ओबरा के डिहरा के दिनेश कुमार सिंह,अनील कुमार सिंह,हसपुरा के डिंडिर के अवधकिशोर गुप्ता शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार,हसपुरा प्रखंड के जैतपुर के डीलर गोपीनाथ वर्मा,डिंडिर के भिखर सिंह,हसामपुर पैक्स के राजीव कुमार विद्यार्थी,धुसरी के राजेंद्र यादव,सोनहथु के पप्पु कुमार,गोह के मलहद के शशीरंजन पासवान,दाउदनगर प्रखंड के चौरी के अशोक शर्मा,अंछा के महावीर प्रसाद,अंकोढ़ा के सुरेंद्र सिंह,तरारी के नंदकिशोर सिंह,अरई के ललन रजवार,कनाप के राजेश्वर सिंह शामिल हैं।सूत्रों ने बताया कि इन डीलरों पर भी कार्रवाई की गाज गिरनी तय है।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.