मिनी राम विलास सिंह एवं देवेन्द्र के निधन पर भाजपा ने किया शोक सभा


 

  दाउदनगर

  भाजपा युवा नेता धीरज पाठक के आवास पर समाजवादी नेता रामविलास यादव एवं वार्ड संख्या 5 के छात्र देवेन्द्र कुमार बबलू के असामयिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई।इस शोक सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने की। राजद के वरिष्ट नेता जिले के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मिनी रामविलास सिंह यादव के निधन एवं दाउदनगर पुराना शहर वार्ड 5 निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ बबलु का असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की गई कि देवेंद्र की आत्मा को शांति मिले तथा माता पिता एवं पूरे परिवार को भगवान इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।श्री तिवारी ने उनके घर जाकर परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की एवं ढाढस देने का काम किया और कहा कि इस दुख के घड़ी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता साथ खड़े हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मैं अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर से बात की और देवेंद्र के मृत्यु के उपरांत सरकार के नीति के अनुसार आपदा राहत कोष से चार लाख रुपया व हर संभव सरकारी सहायता देने की मांग की।आपदा राहत में पानी मे डूबने,ठनका गिरने,रोड एक्सीडेन्ट,जैसे कई मामलों में आपदा राहत कोष से पैसा दिया जाता है।अनुमंडल पदाधिकारी से अविलंब मुवाबजा की राशि देने की मांग की गई।श्री तिवारी ने बताया कि रामबिलास सिंह यादव एक कर्तव्यनिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सभी समुदायों के बीच उनकी पहचान थी।जिसका उदाहरण है सभी दल के लोग उनके परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दे रहा है।उनके मृत्यु से इस इलाके का अपूरणीय छति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नही किया जा सकता है।इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा,जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र,प्रखंड उपाध्यक्ष भाई जगरनाथ शर्मा,भाजयुमो के वरिष्ट नेता अनुज दुबे,धीरज पाठक,प्रखंड महामंत्री सरयू सिंह,बुलबुल तिवारी,पंकज यादव,सहित लोगो ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.