दाउदनगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबधित समस्याऐ जनता दरबार लगाकर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं सी ओ विनोद सिंह ने सुनी।
सी ओ ने बताया कि जनता दरबार में दो मामले पहुंचे।पुराना शहर वार्ड संख्या 2 निवासी राजकुमार रजक जमीन संबंधित विवाद लेकर पहुंचे।इन्होंने अपने विपक्षी टुनटुन साव पर काम रोकने का आरोप था।सी ओ ने बताया कि उनके द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया।कागजात की मांग की गयी है और जांच पड़ताल चल रही है।दूसरा मामला पटेलनगर से पहुंचा।पटेलनगर निवासी रामलखन प्रसाद गुप्ता ने चंदन मिस्त्री पर सार्वजनिक रास्ता पर वाहन खड़ा कर आवागमन अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।इसकी जांच पड़ताल करायी जा रही है।अधिकारीद्वय ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जा रहा है और इसमें पहुंचनेवाली समस्याओं का समाधान करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
