संतोष अमन की रिपोर्ट:-
राजकीय मध्य विद्यालय महम्मदपुर के शिक्षक पर छुआछूत करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। इनकेे खिलाफ़ कार्रवाई के लिए लगभग 60 ग्रामीणों ने डीएम कंवल तनुज से गुहार लगाया है। छात्रवृति घोटाला की भी जांच की मांग की गई है। ग्रामीणों ने शिक्षक विजय सिंह पर कथित रुप से छुआछूत करने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीण भास्कर, मनीष कुमार, दिनेश, प्रदीप व अन्य का कहना है कि वर्ष 2015-16 की छात्रवृति राशि भी किसी को नहीं मिली है। इसका घोटाला हुआ है। गत 31 जुलाई को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया है। इस मामले में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामानुज सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आरोपित शिक्षक से स्पस्टीकरण मांगा गया है।स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छात्रवृत्ति घोटाला के संबंध में पूछे जाने पर बीईओ ने बताया कि इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ है। राशि वितरण पर रोक लगी हुई है। जांच चल रही है। इस मद की राशि सुरक्षित है।