Archive For The “News” Category
संतोष अमन की रिपोर्ट: लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान का भव्य स्वागत एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर केरा गांव के पास किया गया। वे रफीगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने दाउदनगर होते हुये जा रहे थे। उन्होंने केरा स्थित सत्य बाराह भगवान के मंदिर में दर्शन भी…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर प्रखंड के चौरी गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कराते हुये जिला प्रचारक सुरेश प्रसाद आर्य ने कहा कि योग से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं, प्रतिदिन प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से शरीर दीघार्यू बनता है। योग करने के…
संतोष अमन की रिपोर्ट: पुलिस ने भखरूआं मोड़ पर वाहन जांच अभियान के दौरान रविवार की सुबह रांची से दाउदनगर अनुमंडल के गोह जा रही एक यात्री बस की डिक्की से अंग्रेजी शराब की सात बोतलें बरामद करते हुये खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सब…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर बालू घाट से अवैध तरीके से बालू निकालकर ले जाते एक ट्रैक्टर को बालू घाट के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर बी.एस. मोची के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया।…
संतोष अमन की रिपोर्ट: हम पूर्ण मानव तब बनते हैं जब शिक्षित होते हैं, और सम्पूर्ण मानव तब बनते हैं जब संस्कारी होते हैं। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उक्त बातें दाउदनगर गया रोड में बुधन बिगहा के पास स्थित एसेम्बली आॅफ गाॅड मिशन स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुये औरंगाबाद के…
आज दिनांक 5 मार्च 2017 को औरंगाबाद के मोहल्ला इस्लाम टोली चौक में मोहसिन कॉमेमिल्लत आली ज़नाब अबु क़ासिम अंसारी के चेहल्लुम शरीफ़ के मौके पर जस्ने ईद मिलाद-उन-नबी का आयोजन किया गया है। मिलाद के मौके पर दूर-दराज़ से तशरीफ़ लाये उल्माए दिन ने इस्लाम की बुनियादी बातों से मिलाद में शिरक़त फरमाये लोगों को…
संतोष अमन की रिपोर्ट: बिहार सरकार द्वारा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के निर्णय एवं अनुशंसा के फैसले का जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने प्रशंसा किया है और कहा है कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में…
मंसूर आलम की ख़ास रिपोर्ट:- एटीएम का मतलब ऑटोमैटिक टेलर मशीन होता है लेकिन आज की परिस्थिति में एटीएम का मतलब “आएगा तभी मिलेगा” और “ऑल टाइम मुसीबत” ये कहना है यहां की जनता का। 24 घंटे सर्विस देने के लिए लगाए गए शहर के अधिकांश एटीएम दिन में भी बंद रहते हैं। समझ में…
जन अधिकार पार्टी दाउदनगर ने गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी भवानी सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। जाप दाउदनगर के प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि श्री भवानी मगध विश्व विद्यालय बोध गया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में जाप गया के जिला अध्यक्ष हैं । दाउदनगर जाप द्वारा विभिन्न…
औरंगाबाद ज़िला का एक मात्र रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं से वंचित होता जा रहा है, जिसके कारण यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे वो प्रतीक्षालय हो या प्लैट्फ़ॉर्म पर मिलने वाली बुनियादी सुविधा, हर तरह से पिछड़ा हुआ प्रतीत होता है अनुग्रह नारायण रोड का रेलवे स्टेशन। जो लोग…