बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा करें प्रदान – सुशील

संतोष अमन की रिपोर्ट:

हम पूर्ण मानव तब बनते हैं जब शिक्षित होते हैं, और सम्पूर्ण मानव तब बनते हैं जब संस्कारी होते हैं। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उक्त बातें दाउदनगर गया रोड में बुधन बिगहा के पास स्थित एसेम्बली आॅफ गाॅड मिशन स्कूल के प्रथम वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुये औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि गांव-गांव नये स्कूल खुल रहे हैं। बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही न दें बल्कि अनुशासन व संस्कार भी सिखायें। उन्हें भारतीय परंपरा व संस्कृति का परिचय दें। शिक्षा के साथ संस्कार रहने पर ही विद्यार्थी सफल होंगे। शिक्षा का कोई मूल्य नहीं लगा सकता।

दाउदनगर उतरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय ने अपने संबोधन में लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारी बनायें। निदेशक अशोक कुमार ने सहयोग के लिए शिक्षा प्रेमियों के प्रति आभार प्र्रकट किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार तिवारी, कनाप मुखिया विजय कुमार, ब्रजकिशोर शर्मा, शमशेरनगर के वार्ड सदस्य रविरंजन कुमार, मुखिया संजू कुमारी, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा, संस्था के मैनेजर शंभू शरण सिंह, प्राचार्य अजय कुमार, सचिव प्रवीण कुमार, श्रीमन नारायण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। भागीरथी गंगा एकांकी की प्रस्तुति ने बेहतर संदेश दिया। कार्यक्रम की देखरेख शिक्षक अंजनी कुमार अत्रेय व संतोष कुमार ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.