भाकपा माले का राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस

दाउदनगर से इर्शाद आलम की रिपोर्ट:

कल दिनांक 24 अक्टूबर 2016 को भाकपा माले दाउदनगर इकाई के द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया, जिसमें अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजा राम सिंह ने लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान राजा राम सिंह ने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधा। खास तौर से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और मजदूरों की अनदेखी कर रही है और पूंजीपतियों का साथ देकर पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। झारखण्ड सरकार के काम काज और कानून व्यवस्था पर काफी चिंता जताई तथा आक्रोश भी दिखाया।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि झारखण्ड के बड़का गांव में हाल ही में हुए तीन हत्याएं (जिनकी उम्र 16, 18 और 27 वर्ष थीं) को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। झारखण्ड में किसानों का शोषण किया जा रहा है और वहां के किसानों को कृषि कार्य से बेदखल कर पूंजीपतियों को जमीन दी जा रही है। लेकिन हमारी पार्टी उनके किसी भी मंसूबों को साकार नहीं होने देगी। हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है और हम गरीबों के हक़ के लिये हमेशा तत्पर रहेगे।

पार्टी के क्रन्तिकारी नारों के साथ सभा को संपन्न किया। उस नारे में बिरसमुंडा जी को भो याद किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.