शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीँ जायेगी : अभावीप

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

आज कारगिल शहीद दिवस पर ओबरा अभावीप के द्रारा नगर मंत्री पुष्कर अग्रवाल के नेतत्व मे शहीद जगतपति के पास माल्यार्पण कर शहीदों कॊ श्रद्धाजली दी गई और उनके शहादत कॊ नमन किया गया। इस बारे मे नगर मंत्री पुष्कर ने बताया कि आज हमलोग यहाँ आराम से रह रहे है तो केवल उन शहीदों के चलते जो भारत माता कि रक्षा मे हँसते-हँसते अपने प्राण त्याग देते हैं। हमें उन वीर सैनिकों पर नाज़ है। नगर सह मंत्री सोनू ने बताया आज हम जैसे युवाओं देश सेवा में जाने कि जरुरत है ताकि हमारा तिरंगा हमेशा ऊँचा रहे नगर सह मंत्री सुदीप ने बताया कि वे प्रण लेते हैं कि आजीवन देश सेवा करेगे।
इस अवसर पर सोनू, शम्भू, रवि मुन्ना, अजित, सुजीत, रोहित इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.