लाईलाज व् जानलेवा है मस्तिष्क ज्वर–अरविन्द

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

  पाथ का जन जागरूकता अभियान गोह के भुरकुंडा  ग्राम के ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों जैसे-मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया, मस्तिष्क ज्वर (दिमागी बुखार),जीका वायरस,रोता वायरस, व् इंशेफलाइटिस बिमारियों से जागरूक करने आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या   पर पहुंचे।

 ये वही गांव है,जहाँ प्रियरंजन महतो की 5 साल की एक तेजतर्रार बच्ची मुन्नी कुमारी पटना के पी. एम. सी. एच. के आई. सी.यू. में बेहोशी की हालत में जीवन मौत से जूझ रही है ।

       ग्राम के कुछ लोगों ने बताया कि शुरुआती दौर में में बच्ची को तेज बुखार के साथ उल्टी, कँपकंपी व् दो चार शौच हुआ था,बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,गोह में लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ,गया रेफर किया गया।

  भुरकुंडा ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 54 व्  93 पर आयोजित सामुदायिक बैठक में पाथ के प्रखंड मॉनिटर ने बताया कि मच्छर से होने वाले बीमारियों को उत्पति हमारे द्वारा खुले में  जहाँ तहाँ की गयी गन्दगी एवं हमारे द्वारा फेकी गयी गन्दगी से होती है इसलिए खुले में जहाँ तहाँ शौच कभी नहीं करें । घर व् आसपास सहित नली नालो की सफाई अवश्य करें,रात में सोतें समय मच्छर दानी का प्रयोग करें ।

  बैठक में श्रीसिन्हा ने बताया कि ए. इ. एस. संबंधी सभीB बीमारियां मादा मच्छर से होती है जबकि मस्तिष्क ज्वर मादा क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से होती है ।ये बीमारी आज भी लाईलाज व् जानलेवा है । जानकारी ही इसका बचाव है ।।                         बैठक में सेविका गीता देवी,नीलाम कुमारी,सहायिका गायत्री कुमारी,फूलकुमारी देवी,आशा कविता देवी,सरिता देवी,एवं पुष्पा देवी सहित 100से ज्यादा महिलाये व् किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी ।

       इसके पूर्व श्रीसिन्हा द्वारा दाउदनगर के गडेडिटोला के आंगनवाड़ी केंद्र 16 एवं कानू राम की गढ़ही में केंद्र संख्या 164 पर बैठक आयोजित की गयी जहाँ पर सेविका संगीता सिन्हा ,काँटी देवी व् सहायिका सुमित देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.