मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत प्रखंड के तरारी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बेलाढ़ी के बच्चे गुरूवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए। मुखिया संगीता देवी ने हरी झंडी दिखा कर बच्चों को बोधगया, राजगीर व नालंदा के लिए रवाना किया।मुखिया ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रभण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।उनकी मानसिक व बौद्धिक क्षमता विकसित होती है।ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का प्रत्यक्ष ज्ञान बच्चों को प्राप्त होता है।इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार, मनोज कुमार, रामू सिंह व उषा कुमारी, सचिव सीमा देवी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
