संतोष अमन की रिपोर्ट:-
आज दाउदनगर में धीरज पाठक के आवास पर राष्ट्र सृजन अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नारायण ब्रह्मचारी को भाजपा के वरिष्ट नेता सह उत्तर प्रदेश के प्रभारी रामेश्वर चौरसिया व भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने संयुक्त रूप से इन्हें सम्मानित कर इन्हें शुभकामना संदेश पत्र दिया गया।आगामी 9 जुलाई को दिल्ली में होने वाली सृजन अवार्ड 2017 समारोह में ymca सभागार में माननीय केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।नारायण ब्रम्हचारी माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी के समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।राष्ट्र सृजन द्वारा पूरे बिहार से पांच लाभार्थी चयनित किये गए है जिसमे से नारायण ब्रम्हचारी को सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा राष्ट्र सृजन के महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सफल कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा।श्री चौरसिया ने कहा कि राष्ट्र सृजन ने जो प्रदान मंत्री के कार्य को जन जन तक पंहुचाने का जो कार्य कर रही है ओ बधाई के पात्र है।वही श्री तिवारी ने कहा कि नारायण ब्रम्हचारी का सम्मान जिला ही नही बिहार का भी मान बढ़ाया है।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ट नेता सरयू सिंह,जगरनाथ शर्मा,डॉ. धनञ्जय सिंह,भाजयुमो नेता विवेकानंद मिश्र,अनुज दुबे,धीरज पाठक,अन्य काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।