चौरी पंचायत के सामुदायिक भवन में भाजपा की चौपाल

संतोष अमन की रिपोर्ट:
रामपरिक्षित सिंह की अध्यक्षता में चौरी पंचायत के सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। जिला भाजपा औरंगाबाद के प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए सब्सिडी की राशि को सीधे आम जनता के बैंक खाते में देने का कार्य किया। उज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। इसी तरह अटल पेंशन योजना निम्नवर्गीय परिवारों को ध्यान में रख कर लाया गया। वहीं कौशल विकास योजना लाखों युवाओं एवं युवतियों को सिखने और करने का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ ला कर जाति विशेष की राजनीति करने वाले पार्टियों को करारा जवाब दिया है। पार्टी ने दलित माननिय राज्यपाल बिहार सरकार रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना कर जात-पात की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। इस मौके पर ओबरा विधानसभा के विस्तारक कमलेश दत पाण्डे, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पाण्डेय, जग्रनाथ शर्मा, शिव शंकर सिंह, विमलावती देवी सरपंच चौरी, अरुण सिंह प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य, रमावती देवी, भाजपा के युवा नेता विवेकानंद मिश्र, धीरज पाठक, रमेश कुमार, मनीष चौधरी, संतोष सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.