दुर्घटना में गम्भीर रूप से ज़ख़्मी युवक की मौत

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाऊदनगर पटना रोड पर केरा गांव के नज़दीक कल हुए सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार 35 वर्षीय जीतेन्द्र राम की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक़ कल रात वह अपनी बाइक से दाऊदनगर से अपने घर को वापस जा रहा था तभी दर्दनाक दुर्घटना का ओ शिकार बना। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर दाउदनगर पीएचसी में भर्ती कराया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई और उसके परिजनों को खबर कराया गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताते हुये चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। मृतक अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र स्थित पहाडपुर गांव का निवासी बताया जाता है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.