महिलाओं के हित में केंद्र सरकार के सार्थक क़दम- शम्भु कुमार

संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाऊदनगर में वार्ड संख्या 17 के आँगन बाड़ी केंद्र में भाजपा की नगर इकाई द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ साथ कुपोषण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष शंभु कुमार ने आँगनबाड़ी सेविका ममता देवी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। भाजपा के महिला सदस्यों द्वारा आठ गर्भवती महिलाओं को मिट्टी के बर्तन तथा अन्य समग्रियाँ दी गई।

गर्भवती महिलाओं को यह बताया गया कि बरसात के मौसम में पानी उबाल कर मिट्टी के बर्तन में रखकर पिएँ। मच्छर से बचने के उपाय तथा गर्भ के दौरान पौष्टिक खाना का लाभ बताया गया। शम्भु कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में बनायी गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुकन्या योजना, महिलाएँ के लिये हेल्थ कार्ड जैसी योजनाओं के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के दिशा मॆ सरकार काम कर रही हैं। इस मौके पर जनक दुरारी देवी, सुषमा देवी, दुर्गावती देवी, मीना देवी, बादामो देवी, सुशीला देवी प्रमुख रुप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील पाठक ने की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.