
युवा राजद दाऊदनगर इकाई के प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार ने कुणाल प्रताप को युवा राजद प्रदेश के महासचिव बनाए जाने पर सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दाऊदनगर से तेजस्वी यादव का लगाव और दाऊदनगर के युवाओं को पसंद करना एक बुनियादी बात है। कुणाल प्रताप को शुभकामनाएँ देते हुए सुनील कुमार ने कहा कि युवा राजद में प्रदेश स्तर पर दाऊदनगर के युवा को जगह मिलने से प्रदेश में अपने शहर का मान सम्मान बढ़ेगा। उम्मीद है कि आगे भी दाऊदनगर के युवाओं को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलती रहेगी।