देवा सिंह के निधन पर दाऊदनगर के जन प्रतिनिधियों ने शोक जताया

बारुण के प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत देवा सिंह के निधन पर जन प्रतिनिधियों का उनके घर पर आवागमन लगा हुआ है। कई जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक प्रकट किया जा चुका है। इसी दरमयान राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 प्रकाश चंद्रा ने भी बारूण के प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत देवा सिंह के निधनपर शोक व्यतीत किया है। उनके परिजनों से मिलने उनके घर पर पहुँच कर उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनका जीवन सादगी से भरा हुआ था। धैर्य एवं संयम व मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। उनके पुत्र सुनील कुमार सिंह एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना प्रदान किया। दूसरी ओर दाउदनगर उतरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय ने भी देवा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.