मगध प्रमंडल आयुक्त ने किया एसडीओ कार्यालय का निरीक्षण

संतोष अमन की रिपोर्ट:

मगध प्रमंडल आयुक्त जीतेंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक आदेश दिये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे गया से सड़क मार्ग से गोह होते हुए दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीओ कार्यालय कक्ष में बैठकर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डी एम कंवल तनुज भी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डी एम के अलावे डीडीसी संजीव सिंह, एडीएम, दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेजनारायण राय, एसडीपीओ संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दाउदनगर आने के क्रम में उनके द्वारा गोह प्रखंड के कुछ जविप्र दूकानों की औचक जांच भी की गई।

अधिकारी कर रहे थे प्रतीक्षा

मगध प्रमंडल आयुक्त जीतेंद्र श्रीवास्तव के निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी बाहर में प्रतीक्षा करते दिखे। दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडो के बीडीओ, सीओ, प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद दिखे। जानकारी मिली कि वे लोग अपने बुलावे की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पुलिस इंसपेक्टर रवींद्र प्रसाद, प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह के अलावे अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद दिखे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.