एलटी लाईन का तार टूटकर अचानक गिर पडा,7 घण्टा बिजली रही प्रभावित


दाउदनगर में एक बड़ी अनहोनी होने से बाल बाल बच गई   हुआ यूँ की शहर के तीन स्थानों पर शनिवार की सुबह अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पडा। हालांकि जिस समय यह तार टूटकर गिरा उस समय सडक पर आवागमन चालू था। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। बताया जाता है कि सुबह करीब 8 बजे दाउदनगर बारूण पथ के चर्च के पास, लल्लु फ्लावर मील के पास और कादरी स्कूल के पास का 11 हजार वोल्ट एवं एलटी लाईन का तार टूटकर अचानक गिर पडा। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद करायी गयी। करीब 7 घंटे तक दाउदनगर बारूण पथ एवं पुराना शहर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रही। सूत्रों ने बताया कि दो स्थानों पर डिस भी भ्रष्ट कर गया था। बिजली कंपनी के मानव बल (बिजली मिस्त्री) ने पहुंचकर तार को जोडा। जिसके बाद अपराहन करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। पूछे जाने पर कनीय विद्युत अभियंता भास्कर कुमार ने बताया कि 11 केवी का डिस इंसुलेटर अचानक पंक्चर हो गया था। जिसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.