
सहरसा के ग्राम सराही वार्ड नं. 5 में सौम्या देवी की मौत को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) दाउदनगर के प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि खुद उसके पति और ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला। उन्होंने सौम्या देवी के हत्यारे पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने मृतक सौम्या देवी के परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए ऐसे दहेज लोभियों का सामाजिक तौर पर बहिष्कार होना चाहिए। जन अधिकार पार्टी (लो) दहेज दानवों के खिलाफ है। प्रशासन से भी इस मामले में बात की गई और सौम्या देवी के हत्यारे पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।