पारिवारिक विवाद में मारपीट- भाई बहन घायल

दाउदनगर थाना क्षेत्र के महावर पंचायत स्थित मटूकधारी बिगहा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। इस मारपीट की घटना में 22 वर्षीय रवि कुमार और उसकी बहन 17 वर्षीया बबीता कुमारी ज़ख़्मी हो गए। दोनों घायलों का ईलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डा॰ विनोद प्रसाद शर्मा ने बताया कि रवि गम्भीर रूप से घायल था जिसके कारण उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ वे दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। घायलों ने बताया कि चापाकल से जुड़े विवाद में इनके साथ मारपीट की गई। इन्होंने मारपीट करने का आरोप अपनी भाभी व भतीजों पर लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.