वार्षिक अधिवेशन की सफलता पर हुई चर्चा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

स्वराज पार्टी (लो.) की ओबरा प्रखण्ड कार्यकारिणी के गठन हेतू सोमवार को कन्या उच्च विद्यालय ओबरा के प्रांगण में पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दिनांक 14 जून 2017 को दरोगा राय भवन, पटना में स्वराज पार्टी की वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने हेतू अपने-अपने विचार दिये। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों के बीच से 27 सदस्यीय ओबरा प्रखणड कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियो का चयन किया गया। सर्वसम्मति से  लक्षमण सिंह को अध्यक्ष, अवधेश कुमार सिंह को सचिव, अजय कुमार सिंह ऊर्फ चंदनजी एवं ललन सिंह उपाध्यक्ष, महाराणा प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा को संगठन सचिव, धनंजय सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष, श्रीकांत यादव को कार्यालय प्रभारी एवं वीरेन्द्र पांडे को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त पार्टी की दलित प्रकोष्ठ इकाई दलित स्वराज एवं किसान प्रकोष्ठ की इकाई किसान स्वराज की 27-27 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। दलित स्वराज के प्रखंड अध्यक्ष पद पर शिव पूजन राम एवं उपाध्यक्ष लक्षमण पासवान को तथा किसान स्वराज के अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र यादव एवं उपाध्यक्ष श्री बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह को चुना गया।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोम प्रकाश, महासचिव कुमार राजेश, प्रदेश अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद, केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमुद रंजन के अलावा पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नव चयनित पार्टी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास ब्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में पार्टी आम जनता के समस्याओं में उनके साथ खड़ी रहेगी। यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष सोम प्रकाश ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.