मारपीट में पति-पत्नी जख्मी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर थाना क्षेत्र के शंकर बिगहा गांव में मारपीट की घटना में दीनदयाल सिंह एवं उनकी पत्नी पूनम देवी जख्मी हो गये। यह घटना रविवार के रात की है। घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए रात में ही दाउदनगर पीएचसी लाया गया। पीएचसी सूत्रों ने बताया कि पूनम देवी को बेहतर इलाज के लिए एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। घटना के संबंध में जख्मी दीनदयाल सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमीकी में चार लोंगो को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमीकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.