मारपीट का मामला दर्ज, प्रमुख समेत चार नामजद

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी इमामगंज रोड में विश्वम्भर बिगहा निवासी चंदन कुमार के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। घटना के संबंध में उनके द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गई है जिसमें दाउदनगर के प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, तरारी निवासी संजय सिंह, लडडू कुमार व कार चालक को आरोपित बनाया गया है। सूचक का कहना है कि वे सब्जी लेकर अपने अस्थायी ग्राम इमामगंज जा रहे थे। पीछे से चार पहिया वाहन (कार) ने टक्कर मार दिया और आरोपित गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर  प्रखंड प्रमुख ने आरोपों को गलत बताते हुये कहा है कि आरोप पूरी तरह गलत है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.