भाजपा के वरिष्ट नेता अश्विनी तिवारी को दी गई बधाई

भाजपा के वरिष्ट नेता अश्विनी तिवारी को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर दाउदनगर भाजपा के युवा नेताओं ने बधाई दिया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि श्री तिवारी दाउदनगर प्रखंड के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे,एक बार पार्टी ने इन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी दिया,अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष रहते इन्होंने संगठन के प्रति अपने दायित्व का सुचारू रूप से निर्वहन किये जिसके परिणाम स्वरूप तत्काल बिहार विधान परिसद के सभापति अवधेश नारायण सिंह दो बार चुनाव जीते तत्काल विधान पार्षद राजन सिंह,और कराकाट के वर्तमान सांसद उपेंद्र कुशवाहा इन्ही के कार्यकाल में चुनाव जीते इनके नेतृत्व में सभी समाज व सभी समुदाय के लोग संगठन में जुटे और संगठन में मजबूती प्रदान किये।साथ ही साथ कहा गया की श्री तिवारी किसी जाति व किसी व्यक्ति के लिए राजनीत में कोई कार्य नही किया बल्कि सभी समुदाय के लोगो के साथ मिलकर खासकर युवाओं के प्रति इनका झुकाव तथा युवाओं को भी इनसे बहुत बड़ी उमीद रहता है,इस 15 साल के राजनीतिक जीवन मे इन्होंने अपने क्षेत्र में बहुत लोकप्रियता हासिल की इनके जिला मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा के युवा नेता विवेकानंद मिश्र,सुनील दुबे,मनोज केशरी,धीरज पाठक,ब्रजेश पाठक,एस अमन,बसंत कुमार,भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार,मानिस तिवारी,राजेश तिवारी,राहुल दुबे,झाबर दुबे,पंकज यादव,धीरज,मुरारी आदि ने बधाई दी।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.