बीजेपी कार्यकर्त्ताओं द्वारा लगाये गए मनार में चौपाल

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान के तहत मनार पंचायत के हनुमान मंदिर के प्रांगण में चौपाल लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता मनार पंचायत के अध्यक्ष रवि शर्मा ने किया, नेतृत्व मनार के प्रभारी रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ट नेता अश्विनी तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी हर समय आपके सुख-दुख में शामिल रहती है जबकि अन्य पार्टियां सिर्फ चुनाव के समय नजर आती है। हमारे तमाम मंत्री 18 घंटे काम कर स्वर्णिम भारत के निर्माण में लगे हैं। तीन साल में हमारे एक मंत्री पर भ्रस्टाचार का आरोप नही लगा है। नीतीश कुमार सत्ता के लोलुपता में जंगल राज के सरगना के साथ मिलकर बिहार के जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। रोड, स्वस्थ, शिक्षा में घोर अनियमितता और लूट, अपहरण, भरस्टाचार का बढ़ावा दिया। हमारी सरकार ने पूरे भारत मे प्रधान मंत्री सड़क योजना को लेकर पूरे भारत के हर एक गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया। हम सब सबका साथ सबका विकास के साथ काम करते है। दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कोई पार्टी परिवार निर्माण के साथ परिवार को सम्पन्न बनाने में लगे हैं। जबकि भाजपा राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को सम्पन्न बनाने में लगे हैं।
इस मौके पर भाजपा के युवा नेता विवेकानंद मिश्र, राजेन्द्र सिंह, भगवान शर्मा, नवल शर्मा, मदन मोहन शर्मा, टुनटुन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, लखन पासवान, रामप्रसाद साव, राघो चौधरी, रामरतन राजवंसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.