समाज की सेवा करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है।


समाज की सेवा करने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है

उक्त बातें अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्टीय अधिवेशन में नेपाल रौनियार महासंघ के अध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रुप में कही। हमें एक मिशन लेकर चलना चाहिए समय देकर धर्मशाला बनवाएं।पैसे की कमी नहीं है।नेपाल के जनकपुर में हमलोंगो ने धर्मशाला बनवाया।भारत ही हमारा गुरु है,यहीं से प्रेरणा मिली।
जमशेदपुर में आयोजित राष्टीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राष्टीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद ने कहा कि यदि सभी जिलाध्यक्ष एक एक गरीब बच्चों को गोद लें तो सर्वांगीण विकास होगा।

अधिवेशन को बिहार के अवकाशप्राप्त डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता,अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्टीय प्रवक्ता कामेश्वर गुप्ता,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता,मदन प्रसाद गुप्ता,कैलाश प्रसाद गुप्ता,लीला देवी,सुधा रानी,वैश्य चेतना मंच के राष्टीय अध्यक्ष शत्रुधन शाह आदि समेत कई लोंगो ने संबोधित किया।दाउदनगर से पहुंचनेवालों में रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद,सचिव संजय प्रसाद,अशोक प्रसाद गुप्ता,ओ पी गुप्ता,गोलू कुमार शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.