कृषि वैज्ञानिक के द्वारा उन्नत खेती के तकनीक़ी उपाय बताये गए

संबोधित करते कृषि वैज्ञानिक डा० नित्यानंद

संतोष अमन की रिपोर्ट:-

प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। जिसमें किसानों को फसल के अधिक उत्पादन हेतू उपाय बताये गये। महोत्सव का उद्घाटन बीडीओ अशोक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, उपप्रमुख नंद शर्मा, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, राजद प्रखंड अयध्क्ष देवेन्द्र कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आत्मा अध्यक्ष ने समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने पर बल देते हुये कहा कि किसान धान एवं गेहूं के खेती के अलावे पशुपालन, सब्जी उत्पादन आदि भी अपना सकते हैं। राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर किसान उन्नत खेती कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डा० नित्यानंद ने उन्नत खेती के तकनीक विस्तारपूर्वक बताये। अन्य वक्ताओं ने भी उन्नत कृषि के उपायों पर चर्चा की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि दाउदनगर प्रखंड में 300 एकड़ में श्री विधि से, 43 एकड़ में धान रोपने की मशीन से धान की खेती, 95 एकड़ में जीरो टीलेज से सिधि बुआई, 30 एकड़ में सुगन्धित धान की खेती, 155 एकड़ में सूखे की स्थिति में तनावरोधी धान की खेती, 110 एकड़ में शंकर धान, 35 एकड़ में शंकर मक्का की खेती करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना के अन्तर्गत प्रत्येक राजस्व ग्राम के दो-दो किसानों को छः किलो धान व दो किलो अरहर दिये जाएंगे। इस मौके पर कृषि समन्वयक डा० संजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार विरल, किसान सलाहकार संजीत कुमार, आलोक कुमार टंडन, किसान सरयू सिंह, रजन्ती देवी, सुनीता देवी, शीला देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.