तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे स्काॅर्पियो वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचलते हुये साईकिल सवार  को भी कुचला

 एनएच-98 स्थित दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर सिपहां के पास स्काॅर्पियो वाहन की चपेट में आकर साईकिल सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बताया जाता है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी 55 वर्षीय गंगादयाल सिंह सिपहां पुल के पास से काम कर साईकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सिपहां मोड के समीप पहुंचे तो पटना रोड की ओर से तेज व अनियंत्रित गति से आ रहे स्काॅर्पियो वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचलते हुये साईकिल सवार गंगादयाल सिंह को भी कुचल दिया और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। दाउदनगर से अरवल की ओर जा रहे बाइक सवार युवक अमित कुमार व कृष्णा कुमार स्काॅर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों जहानाबाद के मखदुमपुर के निवासी बताये जाते हैं। जख्मी दोनों युवकों को स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिये एएनएमसीएच गया रेफर कर दिया है।

रहा सड़क जाम – 

घटना के बाद काफी देर तक दाउदनगर पटना रोड जाम रहा। आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, शौकत खान, भगवान प्रसाद सिंह आदि ने घटना स्थल पर पहुंच गये। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गये। क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा भी घटना स्थल पर पहुंचे और डीएम से बात कर मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार लाख रूपया मुआवजा दिलवाने के प्रति आश्वस्त किया। बीडीओ अशोक प्रसाद एवं सीओ विनोद सिंह ने घटना स्थल पर ही पहुंचकर मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रूपये की राशि प्रदान की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.