विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है सरकार


 

भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भखरूआं मोड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन किया। गया रोड स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुये भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भखरूआं मोड पहुंचे और पुतला दहन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार लाठी डंडा के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। जिस तरह राजद के लोगों ने पटना में भाजपा कार्यालय पर हमला किया उससे जंगलराज साफ दिखाई देता है। इस घटना से पूरे बिहार को एक बार फिर शर्मशार होना पडा है। लालू यादव को यह बताना चाहिए कि उनके पास इतनी संपति का स्रोत क्या है। तीन वर्ष पहले ही केंद्र सरकार घोषणा कर चुकी है कि बेनामी संपति व काला धन को उजागर कर स्वच्छ भारत बनाएंगे। इस अवसर पर सरयू सिंह, जगन्नाथ शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, हिमांशु तिवारी, सद्दाम वर्मा, कृष्णा यादव, सरोज यादव, उदय यादव, सुनील दूबे, विवेकानंद मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.