सेवानिवृत कर्मचारियों ने बनाया संगठन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

      नगर पंचायत दाउदनगर के सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतू संगठन बनाया है। इसके लिए एक बैठक का आयोजन अक्षयबर चौबे की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मो. शफी कुरैशी ने संगठन का अध्यक्ष पद के लिए श्री चौबे का नाम प्रस्तावित किया और सर्वसम्मति से वे अध्यक्ष चुने गये। मो. शफी कुरैशी को मंत्री, शिवनाथ प्रसाद को उपमंत्री, सुकेश्वर यादव को खजांची, लीला देवी, शांति देवी, सज्जन राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। श्री चौबे ने बताया कि सेवानिवृत कर्मियों की समस्या समाधान के लिए प्रत्येक माह में एक बैठक की जाएगी तथा उच्च पदाधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पेंशन, अंतर राशि, ग्रेच्यूटी, अर्जित अवकाश, अनुकंपा पर नियुक्ति आदि समस्याओं पर विचार करते हुये इसके लिये संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर तुफैल अहमद, प्रेमचंद राम, सरयू प्रसाद, सूर्यदेव प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.