दो वाहनों की टक्कर में दूल्हे समेत पांच जख्मी 

(घटना स्थल पर जांच करते थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर शौकत खान)

(घटना स्थल पर जांच करते थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर शौकत खान)

एनएच-98 के दाउदनगर पटना मुख्य पथ पर दो वाहनों की टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार छः व्यक्ति जख्मी हो गये। बताया जाता है कि डालटेनगंज से बारात कर अल्टो गाडी पर सवार लोग वापस पटना के बलेरी गांव जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही स्वीफ्ट डिजायर वाहन अल्टो से टकरा गयी। दोनों वाहनों पर सवार तीन-तीन व्यक्ति जख्मी हो गये। अल्टो गाडी पर सवार दुल्हा दिनेश पांडेय, इसके पिता सतीश पांडेय व चंदन कुमार जख्मी हो गये वहीं स्वीफ्ट डिजायर वाहन पर सवार रांची सिटी निवासी विवेक कुमार, संतोष कुमार व वाहन चालक अजलेल झा जख्मी हो गये। ये लोग पटना के बिहटा से बारात में शामिल होकर वापस रांची लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वीफ्ट डिजायर की अनियंत्रित गति को देखकर अल्टो चालक ने अपनी गति धीमी कर ली थी फिर भी स्वीफ्ट डिजायर ने आकर अल्टो में टक्कर मार दी। सभी जख्मियों का ईलाज भखरूआं के एक निजी अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर शौकत खान ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.