
संतोष अमन की रिपोर्ट:
दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय के पास एक महिला के साथ मारपीट की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की है। पीड़ित महिला करमाही निवासी रंजू देवी द्वारा घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें सूचक ने अपने पति करमाही निवासी रविरंजन उर्फ शंभू सिंह के अलावे रविंद्र यादव, विजेंद्र यादव, देवचरण यादव व हरिचरण यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार को वह अपना केस देखने गयी थी। आरोपितों ने रोककर केस वापस लेने के लिए कहा। जब सूचक ने यह कहा कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं करोगे, तबतक केस वापस नहीं लेंगे। इसी बात पर आरोपितों ने गाली-गलौज व मारपीट किया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।