संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर थाना क्षेत्र के उचकुंधी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है। सहदेव ठाकुर द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में शिवकुमार ठाकुर, परम ठाकुर, लल्लु कुमार, दीपक ठाकुर, अनुज ठाकुर, रंजन ठाकुर, संजय यादव व छठन यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है। वहीं शिव ठाकुर द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में सहदेव ठाकुर, लालजी ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, छोटन कुमार, डब्लू कुमार व राधा देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
