दिव्यांगों को होगी काफी सुविधा

 (ट्राइसाइकिल देते प्रखंड प्रमुख अनील कुमार एवं बीडीओ अशोक प्रसाद)

 (ट्राइसाइकिल देते प्रखंड प्रमुख अनील कुमार एवं बीडीओ अशोक प्रसाद)

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में शनिवार को दाउदनगर अनुमंडल के 55 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।हांलाकि 81 चयनित दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल दिया जाना था,मगर 55 ही दाउदनगर प्रखंड कार्यालय पहुंच सके।दाउदनगर प्रखंड प्रमुख अनील कुमार एवं बीडीओ अशोक प्रसाद ने ट्राइसाइकिल प्रदान करते हुए कहा कि इससे दिव्यांगो को काफी सुविधा होगी।चयनित में से जो दिव्यांग  किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए हैं,उनके पहुंचते ही उन्हें ट्राइसाइकिल दे दिया जाएगा।बताया गया कि दाउदनगर प्रखंड के चयनित 37में से 24को,ओबरा प्रखंड के चयनित 20 में से 12,गोह के चयनित 12 में से 7व हसपुरा के 12 दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग औरंगाबाद के प्रधान सहायक अमित कुमार व प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक नूरजमां भी मौजूद रहे।*दिव्यांगो को हुई परेशानी-भीषण गर्मी व तेज धूप में ट्राइसाइकिल लेने पहुंचे दिव्यांग परेशान भी दीखे।दाउदनगर शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र एवं गोह,हसपुरा व ओबरा प्रखंडो के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से भी दिव्यांग पहुंचे थे।उनके साथ विवशता यह दीखी कि ट्राइसाइकिल से लंबी दूरी तय कर अपने घर कैसे जाएं।कुछ दिव्यांग तो किराए पर ऑटो लेकर आए थे और ट्राइसाइकिल ऑटो पर लादकर ले जाते दीखे।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.