पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व सरपंच

संतोष अमन की रिपोर्ट:

कनाप पैक्स के पूर्व अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह के पिता एवं कनाप पंचायत के पूर्व सरपंच सह कनाप पैक्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता अश्वनी कुमार तिवारी ने की। संचालन स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने की। पूर्व सरपंच के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूष्प अर्पित करने वालो में अरविंद कुमार, रणजीत कुमार मन्टू, रामनरेश सिंह, पंकज कुमार, प्रिन्स कुमार छोटू, प्रिन्स कुमार टुल्लु, नवनीत कुमार, यशवंत कुमार, लवकुश राज, प्रणव कुमार, लव कुमार, रामजी शर्मा, बनारस बाबू, गीरिश पाठक एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल रहे। भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन मण्डली का नेतृत्व गणेशी प्रसाद एवं बिन्देश्वरी मेहता ने किया। भाजपा नेता अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि वे कुशल, संघर्षशील एवं बुद्धिजीवी ब्यकतित्व के ब्यक्ति थे। वे 1978 से कोर्ट के फैसला तक सरपंच एवं 1995 से 1999 तक पैक्स अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। श्री तिवारी द्वारा आधा दर्जन कीर्तन मण्डली को रामायण ग्रन्थ भेंट किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.