मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक हुए जख्मी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर गया रोड स्थित कोइलवां मोड़ के मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गये। जख्मी युवक धर्मेंद्र कुमार, सुनील राजवंशी व रंजय कुमार ओबरा थाना के सोहर बिगहा गांव के निवासी हैं। दाउदनगर पीएचसी के चिकित्सक डॉ उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ विनोद प्रसाद शर्मा एवं डॉ आर एन ओझा ने जख्मी धर्मेंद्र व सुनील की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए ए एन एम सी एच गया रेफर कर दिया है।

बारात से लौट रहे थे जख्मी-

बताया जाता है कि गुरुवार को ओबरा के चेचाढ़ी से बारात गया जिले के कोच थाना क्षेत्र स्थित मोरहा गांव गयी थी। जख्मी तीनों युवक शुक्रवार की पूर्वाहन् में एक ही बाइक पर सवार होकर उसी बारात से वापस लौट रहे थे। कोइलवां मोड़ के पास एक ट्रेक्टर से चकमा खाकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और तीनों युवक जख्मी हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें उठाकर दाउदनगर पीएचसी लाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.