एस बी आई को मिला पुरस्कार।

भारतीय स्टेट बैंक की  दाउदनगर बाजार शाखा को सासाराम में  2016- 2017 में टॉप परफॉर्मन्स ऑफ बेस्ट ब्रांच का पुरस्कार बुधवार को प्राप्त हुआ। उप महाप्रबंधक एससी जोइनवाल द्वारा सम्मान दिया गया। सुश्री नेहा एवं सुश्री प्रीती को बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ़ ईयर के सम्मान से नवाजा गया। इन दोनों को भी डीजीएम द्वारा सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि दाउदनगर जैसे जगह को पूरे रीजन में नंम्बर एक पर लाने में बहुत मशक्कत करनी पडी है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने में दाउदनगर की जनता का अहम् योगदान रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.