भाजपा नेता मंगल पांडेय का हुआ स्वागत

 संतोष अमन की रिपोर्ट:-

दाउदनगर के गया रोड स्थित मखरा मोड़ पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का स्वागत दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर महामंत्री रविंद्र शर्मा, दिलीप यादव, सरोज यादव, अम्बुज कुमार, पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष शंभु कुमार,  सदाम वर्मा अवधेश सिंह समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। दाउदनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि धमनी में जिले मण्डल अध्यक्षों एवं महामंत्रीयों के साथ दो विधान सभा क्षेत्र की बैठक हुई।जिसमें गोह विधायक मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, युगल सिंह, सुनील शर्मा, मदन यादव समेत अन्य नेता शामिल हुए। श्री पांडेय ने संगठन की मजबूती, बूथ लेबल तक कार्यकर्ता़ओं को प्रशिक्षण देने एवं केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के बारे में बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.